नई दिल्ली, मार्च 28 -- पूर्व भारतीय क्रिकेटर और महान ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने एक सनसनीखेज बयान दिया है। योगराज सिंह ने कहा है कि घर की महिलाएं और पत्नियां खिलाड़ियों को रिटायरमेंट और करियर से जुड़े फैसले लेने के लिए इनफ्लुएंस करती हैं। अक्सर इस तरह के बयान योगराज सिंह देते रहते हैं। उन्होंने ये भी कहा है कि खिलाड़ियों को तब तक खेलना चाहिए, जब तक वे प्रदर्शन करते हैं। योगराज ने इनसाइडस्पोर्ट को दिए इंटरव्यू में कहा, "घर की लेडीज, आपकी पत्नियां, वे कोचिंग शुरू करती हैं, वे आपसे कहती हैं कि आपके रिटायर होने का समय आ गया है, परिवार, बच्चों की देखभाल करने का समय आ गया है, चलो बच्चों के साथ एन्जॉय करें। इसलिए मेरा मानना ​​है कि औरतों को एक महान खिलाड़ी के भविष्य के बीच में नहीं आना चाहिए, फकीर और खिलाड़ी ये दोनों का कोई धर्म ...