गया, मार्च 22 -- गोइठा पंचायत के जूरी गांव के खेल मैदान पर आयोजित साजन देवा क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को आंजन क्रिकेट क्लब और सिंघपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इसमें सिंघपुर की टीम ने जीत हासिल कर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट के फाइनल मैच में टॉस जीतकर सिंघपुर क्रिकेट क्लब ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आंजन की टीम सभी विकेट खोकर 12 ओवर में 109 रन बनायी। इसके जवाब में खेलने उतरे सिंघपुर के खिलाड़ियों ने 11.3 ओवर में आठ विकेट खोकर ही 110 रन के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया और ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया। इस टीम के खिलाड़ी सरदुल्लाह को मैन आफ द मैच का खिताब मिला। टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने वाले आंजन के खिलाड़ी अजीत कुमार को मैन आफ द सीरीज नवाजा गया।सांसद अभय कुशवाहा और प्रो. राधेश्याम प्रसाद ...