भागलपुर, अप्रैल 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर के ऐतिहासिक सैंडिस कंपाउंड मैदान में खेले गए क्रिकेट मुकाबले में मेजबान भागलपुर ने मुंगेर को 5 विकेट से हरा दिया। गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों के सधे हुए प्रदर्शन की बदौलत भागलपुर ने पूरे खेल के दौरान अपना दबदबा बनाए रखा।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंगेर की टीम भागलपुर के गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सकी और पूरी टीम 36.1 ओवर में महज 140 रनों पर ऑलआउट हो गई। मुंगेर की ओर से प्रतीक प्रवीण सिंह ने सर्वाधिक 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा हर्ष प्रीतम ने 32 और अमन राजेश राज ने 21 रन बनाए। भागलपुर के गेंदबाज संकल्प कृष्णानंद सुमन ने 9.1 ओवर में 32 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वहीं आरव राज और ओम अशोक केशव ने दो-दो सफलताएं हासिल कीं।141 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.