खगडि़या, मई 10 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। सदर प्रखंड के छोटी रानी सकरपुरा में बाबा हरपतिनाथ क्रिकेट लीग मैच में भदास ने बरैय को 44 रनों से हराया। 14 ओवर के निर्धारित मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भदास की टीम ने आठ विकेट गंवाकर 141 रन बनाई। वहीं जबावी पारी खेलने के लिए उतरी बरैय की टीम निर्धारित 14 ओवर में नौ विकेट गंवाकर मात्र 97 रन ही बना सकी। इधर क्रिकेट मैच का उद्घाटन जदयू नेता अशोक सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभा को निखारने के लिए इस प्रकार का टुर्नामेंट का आयोजन किया जाना काफी बेहतर है। उन्होंने कहा कि खगड़िया जिले के क्रिकेट खिलाड़ी भी अपनी पहचान राज्य व देश स्तर पर बनाए। वहीं उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि किसी भी टीम को हार से निराश नहीं होना चाहिए। बल्कि कमी में सुधार करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.