सीतामढ़ी, मई 5 -- सीतामढ़ी। बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में जानकी स्टेडियम डुमरा में आयोजित अंडर 16 श्यामल सिन्हा क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच सोमवार को बेगूसराय बनाम बांका के बीच खेला गया। बेगूसराय की टीम ने 10 विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी। बेगूसराय ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया । पहले बैटिंग करते हुए बांका ने अमृत राज के 59 रन व आर्यन राज के 36 रनो के बदौलत 49 ओवर में 10 विकेट खोकर 155 रन बनाया। बेगूसराय की तरफ से अमन कुमार ने 4 व आदित्या सिंह ने 2 विकेट चटकाया। यह भी पढ़ें- क्रिकेट: बेगूसराय ने बांका को 10 विकेट से दी शिकस्त वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेगूसराय की टीम 20.4 ओवर में बिना कोई विकेट के नुकसान पर 160 रन बना आसानी से बनाते हुए10 विकेट से मैच जीत लिया। बेगूसराय ...