मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। छपकी प्रीमियर लीग पर छपकी की टीम ने कब्जा जमा लिया। फाइनल मुकाबले में उसने 27 रनों से जगरनाथपुर की टीम को हराया। मैच मनियारी के शाहपुर मरिचा में गुरुवार की रात खेला गया। टॉस जीतकर कप्तान दारोगा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 14 ओवर में टीम ने 137 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी जगरनाथपुर की टीम 110 रनों पर सिमट गई।मैन ऑफ द मैच दारोगा को तथा मैन ऑफ द सिरीज रजनीश स्टार को चुना गया। विजेता व उपविजेता टीमों को मुखिया अमरजीत पासवान, ललन दिवाना जिला परिषद अध्यक्षा रीना देवी, पैक्स अध्यक्ष लक्ष्मण राय, राजेश राय ने पुरस्कृत किया। मौके पर पूर्व मुखिया हरिनंदन कुमार पप्पू, इंसान अली, प्रमोद पासवान, दिवाकर, रंधीर, अमित, ऋषि, आदित्य, राजीव, एकरामुल अहमद, प्रमोद आदि मौजूद रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.