गया, मई 17 -- चैनपुरा में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में गुप्ता शॉपिंग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शक्ति इलेवन को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। फाइनल मुकाबले में गुप्ता शॉपिंग के खिलाड़ी अंकित कुमार ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया। आयोजक सन्नी कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट में टिकारी और कोंच की कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया था। सेमिफाइनल में गुप्ता शॉपिंग ने टेपा को जबकि शक्ति इलेवन ने युवा क्लब पंचानपुर को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुप्ता शॉपिंग की टीम ने निर्धारित छह ओवर में 126 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी शक्ति इलेवन की पूरी टीम मात्र 36 रन पर सिमट गई। अंकित कुमार ने 46 रन बनाने के सा...