रांची, अप्रैल 29 -- रांची। क्रिकजर्नो एक मई को क्रिकजर्नो नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट कराएगा। टूर्नामेंट जिमखाना क्लब मैदान में खेला जाएगा। मैच शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक चलेंगे। क्रिकजर्नो एक पंजीकृत पत्रकारों का समूह है, जो नियमित रूप से खेल गतिविधियों के माध्यम से एकता, फिटनेस और जन-जागरुकता का संदेश देता है। क्रिकजर्नो के अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता ड्रग-फ्री सोसाइटी थीम पर कराई जा रही है। इसके माध्यम से नशा मुक्ति के लिए जागरुकता व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...