क्रिएथिक्स स्कूल में समर कैंप का हुआ समापन
बरेली, मई 26 -- क्रिएथिक्स पब्लिक स्कूल संजय नगर में 19 मई से हो रहे सात दिवसीय समर कैंप का मंगलवार को समापन हुआ। बच्चों ने योगा, क्रिकेट, बैडमिंटन, ताइक्वांडो, बास्केटबॉल, नृत्य एवं गायन तथा तैराकी आदि खेलों का आनंद लिया और उनकी बारीकियां सीखी। बच्चों ने सर्वाधिक लुत्फ और रुचि तैराकी में दिखाई। विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, हिंदी एवं अंग्रेजी आदि विषयों के विभिन्न प्रकार के आकर्षक प्रोजेक्ट बनाकर सभी को आश्चर्यचकित किया। बच्चों की क्रिएटिविटी और प्रसन्नचित्त मुद्रा को देखकर विद्यालय प्रधानाचार्या नीता रानी भार्गव ने बच्चों को आशीर्वचन देते हुए तेज धूप व गर्मी में घर से बाहर न निकलने, गर्मियों की छुट्टियों का सदुपयोग करने की सलाह दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.