हिटी, नवम्बर 2 -- यूनेस्को द्वारा उत्तर प्रदेश की राजधानी को 'क्रिएटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी' की सूची में शामिल किए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दुनियाभर के लोगों से लखनऊ आकर इस शहर की विशिष्टता को जानने की अपील की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लखनऊ जीवंत संस्कृति का पर्याय है, जिसके मूल में एक शानदार पाककला संस्कृति है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, 'मुझे खुशी है कि यूनेस्को ने लखनऊ की इस (पाक) कला को मान्यता दी है और मैं दुनियाभर के लोगों से लखनऊ आकर इसकी विशिष्टता को जानने का आह्वान करता हूं।' मोदी ने केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के एक पोस्ट के जवाब में कहा कि लखनऊ को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा क्रिएटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी घोषित किया जाना इसकी वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.