लातेहार, फरवरी 27 -- चंदवा, प्रतिनिधि। क्रिएटिव एकेडमी में पेरेंट्स-टीचर मीटिंग का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. मनु कुमार गुप्ता ने अभिभावकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए घर और स्कूल दोनों का संयुक्त प्रयास आवश्यक है। उन्होंने जानकारी दी कि नए शैक्षणिक सत्र में आधुनिक सुविधाओं और बेहतर शिक्षण पद्धति के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी, ताकि बच्चों को एक सकारात्मक और प्रेरणादायी वातावरण मिल सके। बैठक के दौरान अभिभावकों ने भी अपने सुझाव साझा किए और विद्यालय प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की। विद्यालय द्वारा उन अभिभावकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जो अपने बच्चों की शिक्षा और गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं । मौके पर राजू प्रसाद, पूजा सोनी, प्रीति सोनी, अजय...