लखीमपुरखीरी, मार्च 26 -- तिकुनियां पुलिस की कार्रवाई से नाराज बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सीओ आफिस के बाहर प्रदर्शन व नारेबाजी की। वे दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों की तरफ से दी गई तहरीरों में से केवल एक पर रिपोर्ट दर्ज करने से आक्रोशित थे। कार्यकर्ता दूसरी तहरीर पर भी क्रास रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर रहे थे। वे पीड़ित परिवार के लोगों के साथ वहां पहुंचे थे। बुधवार को बजरंग दल के प्रांतीय उपाध्यक्ष देव जुनेजा, जिलाध्यक्ष जसवंत राज और निघासन ब्लाक अध्यक्ष विशेष पांडे के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता कस्बे के मेन चौराहे से नारेबाजी करते सीओ दफ्तर पहुंचे। उन्होंने सीओ आफिस के बाहर पीड़ित परिवार के सदस्यों के साथ फर्श पर बैठकर तिकुनियां कोतवाल और बेलरायां पुलिस चौकी इंचार्ज पर नाराजगी जताई तथा उनकी कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.