रामनगर, सितम्बर 21 -- रामनगर। कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को अंतर महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एसबीएस पीजी कॉलेज रुद्रपुर द्वितीय स्थान पर रहा। महिला वर्ग में डीएसबी परिसर नैनीताल ने प्रथम और एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यहां महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एमसी पांडे, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. नागेंद्र शर्मा, डॉ. शालभ गुप्ता, डॉ. अनीता जोशी, डॉ. गोकुल सिंह सत्याल, अजय सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- क्रॉस कंट्री में एसबीएस कॉलेज की टीम ने हासिल किया दूसरा स्थान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...