क्रासिंग मरम्मत से आज तक यातायात रहेगा बंद
हरदोई, मई 8 -- मल्लावां। मल्लावां -माधौगंज रेलवे लाइन पर फरहत नगर के पास मरम्मत का कार्य होने से शनिवार की शाम तक सड़क यातायात पूर्ण रूप से बंद रहेगा। मल्लावां - माधौगंज फरहतनगर रेलवे क्रासिंग (फाटक ) 61/B पर 8 और 9 मई को मरम्मत का कार्य होने के कारण शुक्रवार को सुबह 8 बजे से शनिवार को शाम 6 बजे तक सड़क यातायात पूर्ण रूप से बंद रहेगा। हरदोई बिलग्राम की ओर से आने वाले वाहन माधौगंज चौराहा से सेलापुर रोड पर हाईवे से मल्लावां पहुंचेगे। मल्लावां की तरफ से आने वाले वाहन राघौपुर मटियामऊ रोड से माधौगंज चौराहा पर निकलेगे। यह जानकारी सीनियर सेक्शन इंजीनियर उत्तर प्रदेश रेलवे सफीपुर ने पत्र जारी कर दी। इसकी पुष्टि स्टेशन मास्टर ओबी शुक्ला ने की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.