कन्नौज, मार्च 13 -- गुरसहायगंज। नगर के पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग नम्बर 115 पर कन्नौज से सहायक इंजीनियर रेलवे राजेंद्र सिंह निरीक्षण करने पहुंचे। तकनीकी कमी मिलने पर गुरुवार की देर रात क्रॉसिंग को बंद करा कर रेलवे कर्मचारियों को लगा कर पटरी को दुरुस्त कराया। देर रात से सुबह लगभग सात बजे तक रेल पटरी को ठीक किया गया। वाहनों को बाईपास हाइवे से निकाला गया। क्रॉसिंग बंद रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.