फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 8 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। फतेहगढृ के मुख्य रोड पर सोमवार की दोपहर नेकपुर में क्रासिंग बंद थी और स्कूल की छुट्टी हो गयी थी। इस कारण मुख्य रोड पर लंबा जाम लग गया । एक घंटे तक जाम में फंसकर लोग परेशान हो गए। निकलने में भी लोग आपस में नोकझोंक करते रहे। पुलिस जाम खुलवाने के लिए भी नही पहुंची। दोपहर दो बजे करीब मुख्य रोड पर नेकपुर में लंबा जाम लग गया इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं। इसके चलते जाम में स्कूली बच्चों के वाहन भी फंस गए। जाम में फंसकर बच्चे भी परेशान हो गए। जाम दोनों ओर काफी दायरे में फैल गया था। ऐसे में पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा था। करीब एक घंटे तक यहां जाम का झाम रहा। बाद में जाम जब खुला तब लोग निकल सके। जाम यहंा रोज लग रहा है। इसके बाद भी गंभीरता नही दिखायी जा रही है जिससे स्थिति खराब ...