बलरामपुर, अप्रैल 27 -- बलरामपुर, संवाददाता। नगर के झारखंडी रेलवे क्रासिंग पर मरम्मत कार्य सोमवार सुबह निर्धारित समय से साढ़े तीन घंटे अधिक चला। इस दौरान शहर में क्रासिंग के दोनों ओर भीषण जाम लग गया। जरूरी काम से निकले लोगों को जाम में फंसे रहने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर नगर की संतोषी माता मंदिर रेलवे क्रासिंग पर सुबह सवा आठ बजे के करीब एक वाहन समपार फाटक से टकरा गया। जिससे रेलवे का समपार फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। इसका भी मरम्मत कार्य दिन में 11 बजे तक चला, जिसके कारण इस मार्ग पर भी लम्बे समय तक भीषण जाम लगा रहा।
मरम्मत कार्य का समयझारखंडी रेलवे क्रासिंग पर मरम्मत कार्य और इंटरलॉकिंग बिछाने का समय सोमवार भोर तीन से साढ़े पांच बजे तक निर्धारित किया गया था। हॉलाकि इसकी कोई सार्वजनिक सूचना रेलवे ने प्रसारित नहीं की थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.