उन्नाव, अप्रैल 20 -- चकलवंशी, संवाददाता। चकलवंशी मियागंज मार्ग स्थिति मेथीटीकुर रेलवे क्रासिंग पर ओवरहालिंग के बाद विभाग से एक माह बाद भी लाइन के बीच में भरान नही कराया गया। जिससे अक्सर बाइक सवार गिर कर चोटिल हो रहे हैं। वही ई रिक्शा सहित अन्य छोटे वाहन चालकों को निकलने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों ने विभागीय अधिकारियों से लाइन के बीच बने गड्ढे सही कराए जाने की मांग की है। कानपुर बालामऊ रेलवे लाइन पर मेथीटीकुर रेलवे क्रासिंग पर ओवरहालिंग का कार्य 17 मार्च को रेलवे विभाग से कराया गया था। उसके बाद विभाग ने लाइन में सिर्फ बड़े पत्थर डाल दिया और उसे ठीक कराना उचित नहीं समझा। जिससे चकलवंशी मियागंज मार्ग पर चलने वाले वाहनों के चालकों के साथ बाइक सवार व ई रिक्शा अक्सर उसमें फंस कर पलट जाते हैं। क्षेत्रीय लोगों ने विभागीय अधिकारियो...