शाहजहांपुर, फरवरी 1 -- स्वर्गीय सूरज कांति मेमोरियल क्रिकेट लीग के पहले सेमीफाइनल में क्राउन वॉरियर ने फरीद क्लब को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जीएफ कॉलेज मैदान पर खेले गए मुकाबले में क्राउन वॉरियर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया, जो पूरी तरह से सफल साबित हुआ। फरीद अकादमी की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और पूरी टीम 117 रन ही बना सकी। अनुज ने 30 और अभिनव ने 26 रन बनाकर टीम का स्कोर बढ़ाया। क्राउन वॉरियर की ओर से अजीम ने चार, सुबोध ने तीन और विपिन ने दो विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। क्राउन वॉरियर ने बिना किसी बड़ी मुश्किल के लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से इरफान ने 51 और आहद ने 55 रन बनाए। मैच के अंपायर अनुज यादव और मोहित रहे। स्कोरिंग सनी ने की, जबकि कमेंटेटर की भूमिका में पंकज तिवारी रहे। टूर्नामेंट आयोजक अभय सिंह गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.