शामली, अप्रैल 9 -- शामली। लायंस क्लब शामली क्राउन द्वारा गुरुवार को संस्थापक अध्यक्ष संजय संगल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में क्राउन धरोहर सेवा दिवस सेवा भावना और सामाजिक समर्पण के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्लब की ओर से दिनभर विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनका लाभ शहर के सैकड़ों लोगों ने उठाया। कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह 10 बजे पुलिस लाइन नवीन मंडी में आयोजित मेगा मेडिकल कैंप से हुई। इसमें मेदांता हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर सहित विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। इसके बाद दोपहर 12 बजे सम्मान रसोई में जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया गया। क्लब सदस्यों ने स्वयं उपस्थित रहकर सेवा कार्य में योगदान दिया। दोपहर 2 बजे स...