बरेली, मई 4 -- बरेली। क्राइस्ट मैथोडिस्ट चर्च में रविवार को प्रभुभोज की रस्म श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई। प्रभु यीशु की आज्ञा के अनुसार हर माह के पहले रविवार को आयोजित इस विशेष अराधना में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पादरी सुनील मसीह, पादरी एडमंड और पादरी प्रमोद नन्दा ने प्रभुभोज की विधि संपन्न कराई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित टीम का स्वागत किया गया। चर्च सेक्रेटरी डॉ. डोनाल्ड ने सदस्यों का परिचय कराया। साथ ही पादरी सुनील मसीह को रीजनल कॉन्फ्रेंस का खजांची बनने पर सम्मानित किया गया। इस दौरान मिड्रेट मसीह, डॉ. सलिल बलदेव, पैट्रिक, निश्चय घोष और विनय जोजफ आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.