क्राइस्ट मेथोडिस्ट चर्च में माताओं और नर्सों का हुआ सम्मान
बरेली, मई 11 -- क्राइस्ट मेथोडिस्ट चर्च में रविवार को मदर्स डे और नर्सेस डे के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। मिलडरेट मसीह के निर्देशन में आयोजित हुई सभा में बाइबिल के पवित्र शास्त्रों से पाठ किया गया, जिसमें नीलम डैनेल्ड, जैसिका बलदेव और वीरा सिंह ने सहयोग दिया। इस दौरान क्वायर मेंबर्स ने मधुर गीत प्रस्तुत कर माहौल भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में संडे स्कूल के बच्चों और एमवाईएफ के युवाओं ने सभी माताओं एवं नर्सों को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। सुदीप्ती बेट्रिक ने बाइबिल में वर्णित प्रमुख माताओं के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए प्रेरणादायी विचार साझा किए। यह भी पढ़ें- प्रार्थना सभा में माताओं का गया सम्मान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.