क्राइम मीटिंग से लौट रहे सर्किल इंस्पेक्टर का हार्ट अटैक से निधन
गया, जुलाई 16 -- गया जिले के सरबहदा पुलिस अंचल के सर्किल इंस्पेक्टर धनंजय कुमार का बुधवार की देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह क्राइम मीटिंग में शामिल होने के बाद अपने साथियों के साथ गया जी से लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। पहले उन्हें गया जी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें गंभीर हार्ट अटैक बताया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। पटना में इलाज के दौरान रात करीब ढाई बजे उनका निधन हो गया। नीमचक बथानी के डीएसपी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को क्राइम मीटिंग समाप्त होने के बाद धनंजय कुमार ने भोजन किया और अपने साथियों के साथ गंतव्य के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।
घटना का विवरण साथियों ने तत्काल उन्हें निजी अस्पताल पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.