गया, मार्च 13 -- जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में मासिक क्राइम मीटिंग में एसएसपी सुशील कुमार ने थानेदारों को दो टूक संदेश दिया कि अपराध किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि अगर किसी थाना क्षेत्र में अपराध होता है तो उसकी सीधी जिम्मेदारी संबंधित थानेदार की होगी। बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, थानाध्यक्ष और विभिन्न शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे। एसएसपी ने सभी थानेदारों को निर्देश दिया कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गश्ती व्यवस्था को और तेज करें तथा सक्रिय अपराधियों की पहचान कर उनकी जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन किया जाए और गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजें। वारंट और कुर्की क...