भागलपुर, मई 7 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता मासिक क्राइम मीटिंग में अपराध नियंत्रण के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई और जरूरी निर्देश दिए गए। गुरुवार को एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों और थानेदारों के साथ क्राइम मीटिंग की। मीटिंग के दौरान अपराध नियंत्रण को लेकर संवेदनशील इलाकों में कड़ी चौकसी करने को कहा गया। इसके अलावा विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर त्वरित कार्रवाई सहित तेजी से अनुसंधान तथा पीड़ित को त्वरित न्याय, वारंट एवं कुर्की का नष्पिादन कर फरार अपराधियों पर शिकंजा कसने, साइबर अपराध के संबंध में जागरूकता फैलाने एवं साइबर संबंधी कांड का जल्द निपटारा करने को लेकर निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- 'गंभीर मामलों को प्राथमिकता से करें निष्पादन' रात्रि गश्ती एवं चेकिंग को और अधिक प्रभावी बनाने को कहा गया। मादक प...