शाहजहांपुर, अप्रैल 25 -- तिलहर। पुलिस लाइन में मंगलवार को आयोजित क्राइम मीटिंग के दौरान एक मामले में गंभीर अनियमितता सामने आने पर तिलहर सर्किल में तैनात मुख्य आरक्षी ताराचंद को निलंबित कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, क्राइम मीटिंग में तिलहर सर्किल के एक थाने से संबंधित फाइलों की समीक्षा की जा रही थी। इसी दौरान एक प्रकरण में मुख्य आरक्षी ताराचंद के स्तर से लापरवाही और प्रक्रिया में अनियमितता पाई गई। मामले को देखते हुए एसपी ने कड़ी नाराजगी जताई और मौके पर ही निलंबन के आदेश जारी कर दिए।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कार्य में पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखना प्राथमिकता है, ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीओ तिलहर ज्योति यादव न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.