साहिबगंज, जून 15 -- साहिबगंज। एसपी अमित कुमार सिंह ने रविवार को पुलिस लाइन परिसर स्थित एसपी कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी की। मौके पर जिले के तीन एसडीपीओ, चार पुलिस निरीक्षक व सभी थाना प्रभारी मौजूद थे। मौके पर एसपी ने आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर विधि व्यवस्था को बनाए रखने का खास निर्देश दिये। यह भी पढ़ें- मुहर्रम पर्व को लेकर जिलंगा में शांति समिति की बैठकमुहर्रम के लिए विशेष निर्देश उन्होंने कहा कि खासकर पहलाम (11वीं) जुलूस के दिन शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इसे लेकर सभी थाना प्रभारी अपने-अपने इलाके, चौक चौराहे, मोहल्ले, गली व अन्य जगहों की खास रिपोर्ट तैयार करें। किन-किन जगहों पर पूर्व में किसी तरह के विवाद सामने आए, इसका भी लेखा जोखा तैयार करने का निर्देश दिया है।पुलिस निरीक्षकों की समी...