लखनऊ, जून 24 -- लखनऊ,संवाददाता। क्राइम ब्रांच की नारकोटिक्स सेल ने तालकटोरा इलाके से ओजी टीएचसी गांजा (ओशन ग्रोन टेट्राहाइड्रोकैनाबिनोल) की तस्करी करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 300 ग्राम ओजी व तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई है। बरामद माल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

तस्करी की सूचना एडीसीपी क्राइम किरन यादव ने बताया कि हाल ही में ऑर्गनाइज्ड क्राइम हेल्पलाइन संख्या 7839861034 जारी किया गया था। मंगलवार रात उक्त नंबर पर मादक पदार्थ की तस्करी की एक सूचना मिली। जिसके बाद क्राइम ब्रांच नारकोटिक्स सेल ने देर रात तस्करी करने वाले आरोपी को दबोच लिया। स्कूटी की डिग्गी चेक की गयी तो उसमें तीन पैकेट में ओजी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सैय्यद जॉन निवासी संजयप्रिय कॉलोनी...