फतेहपुर, अप्रैल 4 -- फतेहपुर। फर्जी मैरिज ब्यूरो खोलकर आनलाइन ठगी का मामला साइबर थाना पुलिस से क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर हो गया है। हालांकि क्राइम ब्रांच को विवेचना में साइबर थाना पुलिस मदद करती रहेगी। एनपीआरसी पोर्टल में शातिरों के खिलाफ दर्ज शिकायतों के आधार पर पुलिस पीड़ितों की पहचान करने में जुटी है। अब तक दो की पहचान हो पाई है। एक पीड़ित तमिलनाडु प्रांत का, दूसरा महाराष्ट्र का है। पुलिस इन दोनों के बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। जिससे शातिरों के खिलाफ केस को और मजबूत किया जा सके। बता दें कि 31 मार्च को पुलिस ने शहर के देवीगंज मोहल्ले में शिक्षक दंपति के यहां किराए पर चल रहे फर्जी मैरिज ब्यूरो का खुलासा किया था। मौके से पुलिस ने तीन युवतियों समेत छह को गिरफ्तार कर एक अप्रैल को जेल भेजने की कार्रवाई की थी। मेट्रोमोनियल साइट पर लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.