क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अजब सिंह निलंबित
बदायूं, सितम्बर 14 -- क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर अजब सिंह को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। उन पर नोएडा में रहने के दौरान गलत रवानगी दर्ज कराने और विवेचना में लापरवाही बरतने के आरोप हैं। विभागीय जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। निलंबन के बाद विभागीय स्तर पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। बताया गया कि इंस्पेक्टर अजब सिंह की तैनाती क्राइम ब्रांच में थी। आरोप है कि वह बिना अधिकारियों को को जानकारी दिए नोएडा में रह रहे थे। इसके साथ ही कुछ मामलों की विवेचना में भी अपेक्षित सावधानी नहीं बरती गई। अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद इसकी जांच कराई गई। जांच में लापरवाही सामने आने पर उच्चाधिकारियों ने इंस्पेक्टर के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। पुलिस विभाग में कार्रवाई के बाद संबंधित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.