क्राइम ब्रांच अधिकारी बन आशा कार्यकत्री को किया ठगने का प्रयास
कुशीनगर, मार्च 23 -- पटहेरवा, हिन्दुस्तान संवाद। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव पिपरा कनक निवासी एक आशा कार्यकत्री के पास रविवार की सुबह एक साइबर ठग ने फोन करके स्वयं को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता कर उसे ठगने की कोशिश किया। महिला ने यह बात पुलिस व पड़ोसियों को बताई। महिला की सूचना पर पुलिस ने फ़ोन करने वाले ठग का नम्बर ब्लॉक करने व सतर्कता बरतने की सलाह दी है। इससे महिला ठगी का शिकार होने से बाल बाल बच गई।पिपरा कनक निवासी एक आशा कार्यकत्री के पास रविवार की सुबह एक जालसाज ने मोबाइल नम्बर पर फोन करके क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता कर कहा कि तुम्हारे नम्बर से अश्लील वीडियो भेजा जा रहा है तथा तुम्हारे खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है। ठग ने कहा कि तुम्हारे ऊपर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इससे बचना चाहती है तो तत्काल इस नम्बर पर चार हजार रुपये भेज दो,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.