मेरठ, मार्च 17 -- अन्य केन्द्र के ध्यानार्थमेरठ, संवाददाता।ईद-उल-फितर को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए मेरठ रेंज में व्यापक और बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई है। त्योहार के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।डीआईजी रेंज कलानिधि नैथानी ने बताया कि जनपद मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ में कुल 460 ईदगाह और 1865 मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। इन स्थानों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। ईद के दौरान कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पूरे रेंज को 23 जोन और 79 सेक्टरों में विभाजित किया गया है।प्रत्येक जोन और सेक्टर में पुलिस अधिकारियों की स्पष्ट जिम्मेदारी तय की गई है। इसके साथ ही 66 क्यूआरटी क्विक रिस्पॉन्स टीम भी गठित की गई ह...