कौशाम्बी, मई 4 -- पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में रविवार रात अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी ने मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। चेतावनी दी कि अपराध का आंकड़ा बढ़ने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बीएनएस, बीएनएसएस, महिला संबंधी अपराध तथा एससी-एसटी एक्ट के अंतर्गत दर्ज मुकदमों की विस्तृत समीक्षा की। लंबित एसआर, एसएसआर, एलएसआर केसों के वांछित अभियुक्तों, जिलाबदर अपराधियों, टॉप-10 तथा पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया। हत्या, लूट, डकैती, चोरी व महिला अपराधों की विगत वर्षों की तुलनात्मक समीक्षा करते हुए प्रभावी नियंत्रण के लिए रात्रि चेकिंग, हाईवे चेकिंग को और सशक्त बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.