गोपालगंज, मार्च 1 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। शहर के जादोपुर रोड स्थित जिला परिषद कार्यालय के सभागार में रविवार को आयोजित क्राइम मीटिंग में एसपी ने अपराधियों पर नकेल कसने व शराब तस्करों पर लगाम लगाने के निर्देश दिए। एसपी ने बैठक में जिले के सभी एसडीपीओ, थानाध्यक्षों व प्रवेक्षी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कानून-व्यवस्था को लेकर कई अहम निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने पर जोर दिया। कहा कि होली पर्व के मद्देनजर यूपी सीमा से सटे क्षेत्रों व बिहार के अन्य जिलों से जुड़ने वाली सीमाओं पर सघन जांच अभियान चलाएं। सीमावर्ती चेकपोस्टों पर चौकसी बढ़ाने, वाहनों की नियमित तलाशी लेने और संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई करें। बैठक में लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, वारंटियों की गिरफ्तारी, कुर्की-जब्ती की क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.