बहराइच, अप्रैल 4 -- बहराइच, वरिष्ठ संवाददाता। जनपद में अपराधियों की खैर नहीं होगी। अपराध करने वालों को उनके जुर्म पर सजा मिलेगी। आम लोगों को सुरक्षित माहौल मिलेगा। इसे लेकर सम्बंधित थानों की जवाबदेही तय होगी। जन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाएगा। त्वरित न्याय पर फोकस रहेगा। जनपद में नए पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने अपनी प्रथमिकताओं में जन शिकायतों के निस्तारण और क्राइम कंट्रोल को पहले पायदान पर रखा है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान से बातचीत में कहा कि शिकायत कर्ता की समस्या का निदान अगर नहीं हुआ है तो पहले यह देखा जाएगा कि स्तर पर उसे राहत नहीं मिली? अगर राहत नहीं मिली तो क्यों नहीं मिली। लापारवाही कहां हुई है? फरियादियों के साथ सम्बंधित थाने की पुलिस कैसा व्यवहार कर रही है? उसकी शिका...