गौरीगंज, मार्च 1 -- अमेठी। रात में होने वाले अपराधों, लूट, छिनैती, पशु तस्करी, वाहन चोरी, मादक पदार्थों की तस्करी आदि पर लगाम लगाने के लिए एसपी सरवणन टी ने पुलिस का चक्रव्यूह तैयार किया है। जिसके तहत विगत दो वर्षों में हुए अपराधों के आधार पर कुल 147 जंक्शन प्वाइंट चिन्हित कर उनकी जियो टैगिंग की गई है। रोटेशन के आधार पर इनमें से 54 प्वाइंट पर प्रतिदिन रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बैरियर लगाकर पुलिस चेकिंग करेगी। प्रत्येक प्वाइंट पर एक एसआई और दो सिपाहियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जिनकी निगरानी संबंधित सीओ और एसओ प्रतिदिन करेंगे। जरूरी उपकरणों से सुसज्जित रहेंगे पुलिस कर्मी: अमेठी, मोहनगंज व रामगंज थाना क्षेत्र में 4-4 तथा अन्य थाना क्षेत्रों में 3-3 पिकेट सहित कुल 54 पिकेट पर बैरियर लगाया जाएगा। वहीं ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को वायरलेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.