दुमका, जून 14 -- हंसडीहा प्रतिनिधि। अपराध नियंत्रण एवं जनजागरूकता को लेकर हंसडीहा थाना परिसर में थाना प्रभारी अजीत कुमार के नेतृत्व में विभिन्न प्रतिष्ठानों के दुकानदारों एवं व्यवसायियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, दुकानों की सुरक्षा तथा अपराध की रोकथाम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।थाना प्रभारी अजीत कुमार ने व्यवसायियों से अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी एवं अन्य अपराधों के प्रति सतर्क रहने की भी सलाह दी।बैठक में व्यवसायियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा पुलिस एवं व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। था...