चम्पावत, मई 28 -- योगेश जोशी, चम्पावत। पश्चिमी क्रांतेश्वर के जंगल में लगी आग पर काबू पा लिया गया। वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद जंगल में लगी आग बुझाई। आग लगने से वन संपदा को नुकसान पहुंचा। चम्पावत के पश्चिमी क्रांतेश्वर का जंगल दो दिन पूर्व आग की चपेट में आ गया था। यहां मंगलवार शाम को जंगल में आग लग गई थी। इससे इलाके में धुआं छा गया था। आग लगने से वन संपदा को व्यापक नुकसान पहुंचा। आग से कीट, पतंगे और सरीसृप वर्ग के प्राणियों की मौत हो गई थी। साथ ही कई छोटे पौधे आग से झुलस गए थे। बुधवार को भी जंगल में आग लगी रही। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद जंगल में लगी आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक जंगल को व्यापक नुकसान पहुंच चुका था। वन विभाग के फारेस्टर कर्म सिंह ने बताया कि जंगल में लगी आग पर काबू पा लिया...