मुजफ्फर नगर, अप्रैल 16 -- मुजफ्फरनगर क्रांति सेना और महिला मोर्चा की सभी इकाइयों ने देश की चरमराती आर्थिक स्थिति और आसमान छूती महंगाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी और मुकेश त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।क्रांति सेना की महिला जिलाध्या पूनम चौधरी ने कहा कि दाल, तेल, दूध और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। मध्यम वर्ग की बचत खत्म हो चुकी है और गरीबों के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल है। संगठन ने मांग की है कि आवश्यक वस्तुओं पर मूल्य नियंत्रण, टैक्स में कटौती और जमाखोरों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान शरद कपूर, पूनम चाहल, शालू चौधरी और सुमन प्रजापति सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं। क्रांति सेना ने चेतावनी दी कि यदि जल्द राहत न मिली...