मथुरा, मार्च 16 -- केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में क्रांति शेखर सिंह द्वारा रचित पुस्तक यह मेरी भगवद् गीता है का विमोचन किया। इस दौरान जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल एवं वाणी प्रकाशन के प्रबंध-निदेशक एवं वाणी फाउंडेशन के अध्यक्ष अरुण माहेश्वरी भी उपस्थित रहे। पुस्तक का प्रकाशन जीएलए विश्वविद्यालय के सौजन्य एवं सहयोग से वाणी पब्लिकेशन हॉउस, नई दिल्ली द्वारा किया गया है। पुस्तक की प्रस्तावना/भूमिका डॉ. उमेश चन्द्र शर्मा ब्रज संस्कृति विशेषज्ञ, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने लिखी है। पुस्तक में श्रीमद्भागवत गीता के सभी 18 अध्यायों को सरल काव्यात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है, जो आम जनमानस तक श्रीमद्भागवत गीता के उपदेशों को पहुंचाने का प्रयास है। इसमें 600 से ज्यादा श्लोक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.