चाईबासा, अप्रैल 12 -- चाईबासा। टोन्टो प्रखंड के टेन्सरा पंचायत में कोल्हान मजदूर संघ की बैठक हुई। बैठक में संघ के संयोजक क्रांति मिश्रा बनाए गए। मौके पर संघ के पुनर्गठन का निर्णय लिया गया। बैठक में सरकार से मजदूरों के लिए रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की गई तथा स्थानीय स्वशासन व्यवस्था विलकिंग्सन रूल्स लागू किए जाने तथा खनन क्षेत्र को लेकर खनन कार्य में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दिए जाने की मांग की गई। बैठक में टेन्सरा के मुन्डा रमेश हेंब्रम, बन्दाबेडा के मुंडा चमरू लागुरी ,उदलकम के मुन्डा तेन्जोर सिद्धू तथा अन्जद बेडा के मुंडा जोन तामसोय समेत कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.