औरंगाबाद, मई 20 -- रफीगंज शहर के क्रांति नगर मोहल्ले से गाय चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में अवध बिहारी सिंह ने रफीगंज थाना में अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में कहा गया है कि 16 मई को उनकी गाय चोरी हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...