क्रांति धरा में आध्यात्मिक इतिहास का होगा स्वर्णिम पुनर्जागरण
मेरठ, अप्रैल 2 -- आर्ट ऑफ लीविंग द्वारा बुधवार को सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के मूल अंशों को लेकर प्रेसवार्ता की गई। जिसमें ज्योतिर्लिंग के मूल अंशों के आगमन को लेकर जानकारी दी गई। बताया कि तीन अप्रैल को सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के लगभग 1000 वर्षों तक संरक्षित पावन अंश मेरठ पहुंचेंगे। आर्ट ऑफ लीविंग में प्रशिक्षक प्रशांत तेवतिया ने बताया कि ज्योतिर्लिंग के मूल अंशों की इस ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत जनवरी 2025 में हुई थी। इसके के अंतिम संरक्षक पं. सीताराम शास्त्री ने इन पवित्र अंशों को बेंगलुरु के आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में श्रीश्री रविशंकर को समर्पित किया। इसके बाद महाशिवरात्रि के अवसर पर इन अंशों का सार्वजनिक अनावरण किया। देशव्यापी यात्रा के चलते यह पावन अंश विभिन्न राज्यों से होते हुए अब उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर चुके हैं। यह यात्रा अब मेरठ पहुंचेगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.