गया, अगस्त 9 -- क्रांति दिवस के अवसर पर रविवार को गया जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से राजेंद्र आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय से पैदल मार्च निकाला गया। मार्च कोतवाली के समीप शहीद स्मारक, केपी रोड स्थित स्मारक होते हुए आजाद पार्क पहुंचा। यहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि 9 अगस्त भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का ऐतिहासिक दिन है। महात्मा गांधी के नेतृत्व में शुरू हुए भारत छोड़ो आंदोलन ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी। आजादी हजारों स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। कार्यक्रम में सेवादल अध्यक्ष अमित सिंह, प्रो. विजय कुमार मिट्ठू, युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, रामप्रमोद सिंह, प्रदीप शर्मा, शौकत निशात, रामाश्रय सिंह,...