भदोही, जनवरी 4 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। प्रथम महिला शिक्षिका एवं महान समाज सुधारक सावित्री बाई फुले की जयंती पर क्रांति ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार को कंसापुर स्थित एक प्रतिष्ठान में हुई। सम्मान समारोह में समाज के विभिन्न वर्गों के सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। इस दौरान मुख्य वक्ता डॉ. शतरुद्र प्रकाश असिस्टेंट प्रोफेसर इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयागराज ने सावित्री बाई फुले के जीवन, संघर्ष और शिक्षा-दर्शन पर विस्तृत चर्चा करते हुए जानकारी दी। कहा कि उनका योगदान भारतीय समाज के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेगा। हीरालाल मौर्य पूर्व चेयरमैन ज्ञानपुर ने सामाजिक समरसता और शिक्षा के महत्व पर अपने विचार रखे। सिग्नेचर अथॉरिटी फूल कुमारी जी ने कहा कि संत रविदास फाउंडेशन अपने लक्ष्य को निश्चित रूप से प्राप्त करेगा और संगठन सामाजिक उत्थान के कार्यों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.