क्रांति गौड़ ने लॉर्ड्स टेस्ट में रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर; बोलीं- हर किसी का सपना.
लंदन, जुलाई 12 -- भारतीय तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में पांच विकेट लेने के बाद 'लॉर्ड्स ऑनर्स बोर्ड' (सम्मान पट्टिका) पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला बनना उनके और उनके परिवार के लिए बेहद गर्व की बात है। क्रांति ने 37 रन देकर पांच विकेट लिए जिससे भारत ने इंग्लैंड को 170 रन पर आउट कर दिया और इस तरह से पहली पारी में 115 रन की बढ़त हासिल की। भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 154 रन बनाए हैं और उसकी कुल बढ़त 269 रन की हो गई है। महिला टेस्ट मैच 'क्रिकेट का घर' कहे जाने वाले लाडर्स पर पहले पुरुष टेस्ट के 142 साल बाद हो रहा है।'हर गेंदबाज का सपना होता है कि...' क्रांति ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद पत्रकारों से कहा, ''यह मेरे लिए पूरी तरह से अलग अहसास है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.