बलिया, अप्रैल 8 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। 1857 की क्रांति के महानायक अमर शहीद मंगल पाण्डेय के बलिदान दिवस पर बुधवार को बागी धरती ने अपने वीर सपूत को नमन किया। प्रतिमाओं और चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। गोष्ठी और सभाओं के जरिए उनके बागी तेवर का स्मरण करते हुए गौरवशाली गाथा का बखान किया। देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर चला। गीतों के माध्यम से अमर सेनानी को श्रद्धांजलि दी गई।शहर के कदम चौराहा स्थित प्रतिमास्थल पर सुबह से देर रात तक कार्यक्रमों का क्रम चला। सुबह में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान किया। अमर शहीद की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने अमर शहीद के व्यक्तित्व-कृतित्व पर चर्चा की। आज के युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि बंगाल की ...