मुजफ्फर नगर, मई 8 -- मुजफ्फरनगर। प्रकाश चौक स्थित क्रातिसेना कार्यालय पर आयोजित बैठक में एक दर्जन से अधिक हिंदूवादियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। संस्थापक अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने सभी नवागत सदस्यों को भगवा पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर ललित मोहन शर्मा ने कहा कि हिंदुओं की एकजुटता से भाजपा सत्ता में तो है, लेकिन 12 वर्षों के शासन के बाद भी गौ-हत्या, घुसपैठ, बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दे अनसुलझे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हिंदुओं को आपस में लड़ाने वाले वक्फ संशोधन बिल जैसे विषयों के खिलाफ एकजुट होने तथा जनहित के मुद्दों पर प्रखरता से कार्य करने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.