संभल, अगस्त 24 -- महापुरुष स्मारक समिति एवम सर्व समाज जागरूकता अभियान भारत के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को महान स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिकारी शहीद राजगुरु की जयंती नगर के सीता रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल में समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्र ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिकारी शहीद राजगुरु ब्रिटिश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार किए जा रहे युवाओं के साथ व्यायाम करते थे। राजगुरु की क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव से मित्रता हो गई। इस दौरान डा. महेश कुमार गुप्ता, डा. अरविन्द कुमार गुप्ता, डा. नितिन कौशिक, डा. निशा गुप्ता, पंकज अग्रवाल, हिमांशु यादव, मधु , सपना, रूबी ने विचार व्यक्त किए। यह भी पढ़ें- महान क्रांतिकारी राजगुरु की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

हिंदी हिन...