कानपुर, फरवरी 28 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर वाले क्रांतिकारी संगठन की ओर से क्रांतिकारी प्रीमियर लीग सीजन-3 में शनिवार को क्रांतिकारी येलो ने क्रांतिकारी ब्लू को 35 रन से हराया। इस हार के साथ क्रांतिकारी ब्लू लीग में जीत का खाता खोले बिना बाहर हो गई। गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर खेले गए मुकाबले में क्रांतिकारी येलो ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 205 रन बनाए। टीम से नितेश त्रिपाठी ने 66, देवेंद्र ने 46 व शिवम शुक्ला ने 31 रन बनाए, तो गेंदबाजी में मनोज त्रिवेदी ने दो विकेट लिए। जवाब में 206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रांतिकारी ब्लू की शुरुआत अच्छी नहीं रही। हालांकि शोभित शर्मा ने 84 रन की तेज पारी खेली और राज ने 34 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन अन्य बल्लेबाज सहयोग नहीं दे सके। पूरी टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 170 रन ही बना सकी।...